Home लेटेस्ट न्यूज़ पनियरा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीते पदक:रिया ने स्वर्ण,...

पनियरा की छात्राओं ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में जीते पदक:रिया ने स्वर्ण, रुखसाना ने रजत किया हासिल, दोनों छात्र सम्मानित

0
2


महराजगंज के पनियरा में ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं रिया और रुखसाना ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रिया ने स्वर्ण पदक और रुखसाना ने रजत पदक जीतकर विद्यालय तथा पनियरा क्षेत्र का नाम रोशन किया। इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। महराजगंज के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुए इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रिया और रुखसाना की उपलब्धि की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर विवेक पांडेय को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के सहनिदेशक आशुतोष मिश्रा ने रिया और रुखसाना की सफलता को पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या विशेष संसाधनों पर निर्भर नहीं करती। विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए लगातार अवसर और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा कि इन छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। रिया और रुखसाना की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी है। राज्य स्तर पर पदक जीतकर इन दोनों छात्राओं ने पनियरा का गौरव बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here