Home लेटेस्ट न्यूज़ 400 रुपये को लेकर मारपीट में युवक की मौत:महराजगंज में गला दबाकर...

400 रुपये को लेकर मारपीट में युवक की मौत:महराजगंज में गला दबाकर मारने का आरोप, 10 दिन पहले उधार रुपए लिये थे

0
0


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा गांव के सतुअहवा टोला निवासी 38 वर्षीय मेवालाल प्रजापति की शनिवार शाम मारपीट के बाद मौत हो गई। परिजनों ने रोहुआ घाट निवासी रामकेश निषाद पर 400 रुपये के उधार को लेकर विवाद के दौरान मेवालाल से मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में परिजन उन्हें पनियरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानिए पूरा मामला मृतक के साले बैरागी प्रजापति के अनुसार, मेवालाल ने करीब 10 दिन पहले रामकेश निषाद से 400 रुपये उधार लिए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे मेवालाल रोहुआ घाट पर चिकन लेने गए थे। इसी दौरान रामकेश वहां पहुंच गया और उधार के रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामकेश ने मेवालाल के साथ मारपीट की और उनका गला दबा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। इसके बाद मेवालाल किसी तरह अपने घर पहुंचे। घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत परिजनों के मुताबिक, घर पहुंचने के कुछ देर बाद मेवालाल की हालत बिगड़ने लगी और उनके मुंह से खून निकलने लगा। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिट्टी के बर्तन बनाकर चलाते थे परिवार मेवालाल घर पर कुम्हारी का काम करते थे। वह मिट्टी के बर्तन बनाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी राजमती, चार बेटियां और सात वर्षीय बेटा अंश है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां अविवाहित हैं। घटनास्थल गोरखपुर जिले में, जांच जारी पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 400 रुपये के उधार को लेकर विवाद के बाद मेवालाल के साथ मारपीट हुई थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में आता है। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here