
बहराइच के मिहींपुरवा स्थित कतर्निया घाट जंगल क्षेत्र में एक विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज हवा और बारिश के कारण एक पुराना विशाल पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर आ गिरा। इससे मुर्तिहा-पटनियां मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जंगल के बीचों-बीच पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी असुविधा हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया। मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास जारी हैं।
Home लेटेस्ट न्यूज़ कतर्निया जंगल में विशाल पेड़ गिरा, रास्ता बंद:बहराइच के मोतीहा-पटनियां मार्ग पर...



























