Home लेटेस्ट न्यूज़ पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में आग:नानपारा में लाखों का सामान जला,...

पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में आग:नानपारा में लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

0
3


नानपारा नगर के मुख्य बाजार स्थित स्वाद रेस्टोरेंट में शनिवार को भीषण आग लग गई। इंडियन पेट्रोल पंप के बगल में बने कॉम्प्लेक्स में लगी इस आग से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने के कारण रेस्टोरेंट के बाहर बनी झोपड़ी, कैबिन और उसमें रखा अन्य सामान पूरी तरह जल गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से आसपास की दुकानों और निकट स्थित पेट्रोल पंप तक आग फैलने से बच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here