
तहसील महसी में नवआगंतुक तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम राकेश कुमार अग्रवाल ने तहसीलदार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तहसील के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और राजस्व मामलों की प्रगति से भी अवगत कराया। इसके बाद तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने तहसील के लेखपालों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक में लेखपाल संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह पवार, महामंत्री प्रभात कुमार, देव प्रकाश सिंह और रुद्र यादव सहित सभी क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।



























