Home लेटेस्ट न्यूज़ नवाबगंज में चोरी का खुलासा नहीं:20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ...

नवाबगंज में चोरी का खुलासा नहीं:20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़ित परेशान

0
2


बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में 11 अगस्त को हुई चोरी का खुलासा 20 दिन बाद भी नहीं हो सका है। जलालपुर गांव में एक मकान से हजारों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हुई थी। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। ग्राम जलालपुर निवासी राम लाल पुत्र राम चन्दर के घर में 10 अगस्त की रात अज्ञात चोर दीवार में सेंध लगाकर घुस गए थे। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात, लगभग 50 हजार रुपये नकद और कपड़े चुरा लिए। सुबह घटना का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। चोरी हुए सामान में चार सोने की मनचली, तीन चांदी की पायल और 50 हजार रुपये नकद शामिल थे। राम लाल ने 11 अगस्त को नवाबगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे परिवार में भय और नाराजगी का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल की जांच, संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान लखीमपुर में कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here