Home लेटेस्ट न्यूज़ शुक्लागंज में ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में मौत:निर्माणाधीन पुल से...

शुक्लागंज में ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में मौत:निर्माणाधीन पुल से टकराई बाइक, रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ आया था

0
8


श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के शुक्लागंज बाजार में शनिवार रात एक निर्माणाधीन पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के कोइलिहा निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र देवतादीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दिनेश शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी पत्नी रेनू (35) को उनके मायके रामपुर बगनहा लेकर आए थे। शनिवार शाम करीब 5:45 बजे दिनेश ससुराल से किसी से मिलने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात करीब आठ बजे वह गोंडा की ओर से उतरौला की तरफ जा रहे थे। शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सीधे पुल में जा घुसी। बताया जा रहा है कि दिनेश को पुल निर्माण की जानकारी नहीं थी। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह बाइक समेत पुल के दूसरी ओर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। दिनेश के परिवार में पत्नी रेनू के अलावा चार बच्चे हैं, जिनमें शिवम (8), शुभी (12), सुमन (10) और साक्षी (4) शामिल हैं। सुमन गोंडा में रहकर पढ़ाई कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। चौकी प्रभारी महदेइया बाजार अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here