
बलरामपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही अब भारी पड़ेगी। बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और विकास से जुड़ी सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने को लेकर डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर विकासखंड बलरामपुर देहात के ग्राम भुसैलवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री रीता देवी की मानदेय आधारित सेवा समाप्त कर दी गई। निरीक्षण में मिलीं कई अनियमितताएं डीएम ने 5 मई 2026 को भुसैलवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान केंद्र के संचालन और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच में पाया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा बच्चों को वितरित किया जाने वाला पोषाहार केंद्र पर देने के बजाय घर से बांटे जाने की स्थिति भी सामने आई। विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी लापरवाही पाई गई। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित कार्यकत्री की व्यक्तिगत सुनवाई की। सुनवाई और प्रकरण के परीक्षण के बाद कार्यकत्री का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 29 अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता देवी की मानदेय आधारित सेवा समाप्त कर दी।
सभी केंद्रों की नियमित जांच के निर्देश डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित जांच और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र निर्धारित समय पर खुलें और कार्यकत्रियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। केंद्र पर ही मिले पोषण सेवाओं का लाभ डीएम ने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित पोषण सेवाओं का लाभ आंगनबाड़ी केंद्र पर ही मिले। बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए उनकी आयु के अनुरूप गतिविधियां भी नियमित रूप से कराई जाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि बच्चों के प्रारंभिक विकास और सीखने की महत्वपूर्ण इकाई हैं। इनके संचालन में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अच्छा काम करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन डीएम ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, केंद्र संचालन और शासकीय दायित्वों में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Home लेटेस्ट न्यूज़ आंगनबाड़ी कार्यकत्री की सेवा समाप्त:बलरामपुर में लापरवाही पर डीएम ने की कार्रवाई,...



























