Home उत्तर प्रदेश पटना में कंडा उठाने गई बच्ची को सांप ने डसा:परिजनों ने अस्पताल...

पटना में कंडा उठाने गई बच्ची को सांप ने डसा:परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया

0
5


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। बच्ची का नाम विद्यांशी है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना ग्राम पंचायत पटना में पेट्रोल पंप के पास हुई। विद्यांशी वीरगंज स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौटी थी। घर में वह कुछ सामान उठाने गई, तभी कंडा में छिपे एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। वे आनन-फानन में विद्यांशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here