Home उत्तर प्रदेश Balrampur News | CM Yogi Adityanath Launches UPCOS Outsourcing Portal

Balrampur News | CM Yogi Adityanath Launches UPCOS Outsourcing Portal

0
1

विश्वजीत तिवारी | रामपुरबनघुसरा(बलरामपुर सदर), बलरामपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कार्मिकों की सेवा व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया। इसी क्रम में बुधवार को एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

इस कार्यक्रम में बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता मौजूद रहे। इनके साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कार्मिक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने UPCOS के पोर्टल, वेबसाइट और निगम के लोगो का अनावरण किया। इस नई व्यवस्था से आउटसोर्स कार्मिकों की भर्ती और सेवा प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्हें समय पर वेतन, EPF और ESIC जैसे निर्धारित लाभ मिलेंगे। भर्ती, जॉइनिंग, उपस्थिति, अवकाश और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को भी डिजिटल और प्रभावी बनाया जाएगा।

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि UPCOS के गठन से आउटसोर्स कार्मिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित सेवा मिलेगी। यह व्यवस्था एजेंसियों की मनमानी, वेतन में देरी और मनमानी कटौती जैसी समस्याओं पर रोक लगाने में मदद करेगी।

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नई व्यवस्था से कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत चार लाभार्थियों को सहायता राशि दी गई। अर्जुन, श्याम कला, राधिका और मुख्तार को ₹2-₹2 लाख की सहायता राशि एफडी के माध्यम से प्रदान की गई। इसके अलावा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट भी वितरित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here