Home उत्तर प्रदेश मानस की मौत के बाद शहर में लगीं होल्डिंग:सड़क हादसे के जिम्मेदार...

मानस की मौत के बाद शहर में लगीं होल्डिंग:सड़क हादसे के जिम्मेदार ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग, नशे में ड्राइविंग के खिलाफ उठी आवाज

0
11


बहराइच के कटी चौराहे के पास सड़क हादसे में मानस याज्ञसेनी की मौत के बाद न्याय की मांग तेज हो गई है। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर ‘जस्टिस फॉर मानस’ लिखी होल्डिंग लगाई गई हैं। इन होल्डिंग के जरिए परिवार और समर्थकों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। होल्डिंग अब शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। बताया गया कि 29 अगस्त की रात करीब 11:22 बजे तेज रफ्तार वाहन ने मानस याज्ञसेनी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है, वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर नाराजगी है। ‘नशे में वाहन चलाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई’ परिजनों का कहना है कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए प्रभावी और सख्त कानून जरूरी हैं। विशेष रूप से नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लापरवाही से वाहन चलाने वालों में कानून का डर पैदा हो और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। ‘आवाज सिर्फ मानस के लिए नहीं’ शहर में लगी होल्डिंग पर लिखा संदेश लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें कहा गया है— “अब हमारी आवाज सिर्फ अपने लिए नहीं, हर उस परिवार के लिए है जो ऐसी घटना का शिकार हो सकता है।” परिवार का कहना है कि उनकी लड़ाई सिर्फ मानस को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है। वे सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी कर रहे हैं। मानस की मौत के बाद शहर में लगी ‘जस्टिस फॉर मानस’ की होल्डिंग अब न्याय की मांग के साथ सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत को लेकर भी चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here