Home उत्तर प्रदेश पैकोलिया में गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:CSP संचालिका और एक अन्य...

पैकोलिया में गबन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:CSP संचालिका और एक अन्य पर गरीब ग्राहकों की रकम हड़पने का आरोप

0
2


पैकोलिया थाना क्षेत्र में गरीब ग्राहकों की रकम के गबन का मामला फिर चर्चा में है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन विक्रम (24) निवासी औरातोंदा, थाना पैकोलिया और रिशा वर्मा (28) निवासी चौबेपुर, थाना हर्रैया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 को 32 लोगों की हस्ताक्षर वाली शिकायत के आधार पर जवाहरलाल समेत अन्य के खिलाफ पैकोलिया थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीएसपी पर काम करने वाली रिशा वर्मा और चंदन विक्रम की भूमिका सामने आई। आरोप है कि दोनों ने साजिश करके ग्राहकों से मिली रकम उनके खातों में जमा करने के बजाय अपने और चंदन विक्रम के खातों में जमा कर ली। ग्राहकों को फर्जी रसीदें दी जाती थीं। जांच में यह भी सामने आया कि जवाहरलाल ने चेक को एफडी बताकर ग्राहकों को दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले तीन सालों में रिशा वर्मा के केशवपुर स्थित बैंक खाते में 97 लाख रुपये, पीएनबी खाते में 22.10 लाख रुपये और फंड ट्रांसफर के जरिए 11.93 लाख रुपये ग्राहकों की रकम के रूप में जमा किए गए। पुलिस के अनुसार, यह रकम ग्राहकों के खातों में जमा नहीं की गई, बल्कि निजी इस्तेमाल में खर्च की गई। इसके अलावा, ग्राहकों के स्टेटमेंट की जांच में दिवाकर के खाते में भी 9.07 लाख रुपये जाने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल जवाहरलाल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पैकोलिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चंद, उपनिरीक्षक सैयद वसी हैदर जैदी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल सूरज सिंह और महिला कांस्टेबल शिवानी कुमारी शामिल थीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here