Home उत्तर प्रदेश गोपियापार में हलछठ पर महिलाओं ने बच्चों के लिए पूजन:भगवान बलराम की...

गोपियापार में हलछठ पर महिलाओं ने बच्चों के लिए पूजन:भगवान बलराम की जयंती पर व्रत रखा, परिवार की सुख-शांति और समृद्धि मांगी

0
1


बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपियापार में हलधर भगवान श्री बलराम जी की जयंती और हलछठ पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह था। महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पूजा की और व्रत रखा। उन्होंने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम को याद किया और धार्मिक परंपराओं का पालन किया। हलछठ पर्व का ग्रामीण और कृषि समाज में खास महत्व है। भगवान बलराम को हल और खेती के देवता के रूप में पूजा जाता है। पर्व के दौरान गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को हलछठ और भगवान बलराम जयंती की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here