Home उत्तर प्रदेश Mithaura Block ALIMCO Camp: Registration for Assistive Gear

Mithaura Block ALIMCO Camp: Registration for Assistive Gear

0
1

भिक्खी | मिठौरा(महाराजगंज), महराजगंज27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार की संस्था एलिमको (ALIMCO) ने मिठौरा ब्लॉक सभागार में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए चिन्हित करने और रजिस्ट्रेशन का शिविर लगाया। डॉक्टर ब्रजेश शुक्ला ने बताया कि शिविर में पात्र लोगों का मुफ्त सहायक उपकरण पाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।

शिविर में बुजुर्गों से आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी जमा कराई गई। वहीं, दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने में करीब एक महीना लगेगा। इसके बाद यहीं पर लोगों को सहायक उपकरण बांटे जाएंगे।

बुजुर्गों को व्हीलचेयर, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, छड़ी, गले का पट्टा और कमोड चेयर जैसे उपकरण दिए जाएंगे।

दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, बैसाखी और श्रवण यंत्र (कान की मशीन) सहित अन्य जरूरी उपकरण मिलेंगे।

डॉ. ब्रजेश शुक्ला और हर्षिता सिंह ने बताया कि समाज कल्याण एडीओ सफी आलम और दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, महराजगंज के सहयोग से रुदल पटेल, खदेरू, नबीउद्दीन, दलती, केशव प्रसाद, परस, लक्ष्मण, छोटेलाल, प्रभास सहित कई बुजुर्गों और दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योजना का फायदा उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here