
महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के करमहा में स्थित एस.आर.एल. मेमोरियल इंटर कॉलेज में आज दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कॉलेज में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माला चढ़ाने और दीप जलाने के साथ हुई। कॉलेज परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। पूरा कॉलेज ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर आए, जिन्होंने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने रासलीला और भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार हमें अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम के आखिर में प्रसाद बांटा गया।
Home उत्तर प्रदेश एसआरएल कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मना:बृजमनगंज में छात्रों ने राधा-कृष्ण...
































