Home उत्तर प्रदेश थानेदार और दारोगा पर व्यापारी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप:महराजगंज में एक्स...

थानेदार और दारोगा पर व्यापारी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप:महराजगंज में एक्स (X) पर न्याय की गुहार लगाई, 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

0
2


ठूठीबारी में एक स्थानीय व्यापारी दिनेश रौनियार ने थाना प्रभारी और एक उपनिरीक्षक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर पुलिस के बड़े अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। व्यापारी का आरोप है कि थानेदार और संबंधित दारोगा उन्हें बेवजह और लगातार परेशान कर रहे हैं। बार-बार की प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटे में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। व्यापारी ने यह भी कहा कि अगर इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here