Home लेटेस्ट न्यूज़ मा0 सदस्या ने मोतीपुर कला में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की...

मा0 सदस्या ने मोतीपुर कला में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं का किया निराकरण

0
4

 

 

 

 

महिलाओं व आमजन को दिलाई बाल विवाह न कराने की शपथ, स्टालों का किया निरीक्षण

 

 

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनायें की जा रही संचालित सदस्या

 

 

श्रावस्ती। विकास खण्ड सिरसिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मोतीपुर कला के पंचायत सचिवालय परिसर में राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्या जी द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। उन्होने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक बुनियाद मजबूत कर रहीं हैं, साथ ही राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनायें संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से करोड़ो महिलायें-बालिकाएं लाभान्वित हो रही है। इसलिए अपनी बेटियों को बिना किसी भेदभाव के पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित करें।उन्होने बालिकाओ व महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों की जानकारी दी और कहा कि बालिकाएं एवं महिलाओं को बिना भेदभाव के आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाए तो निश्चित ही वे सफलता हासिल करेंगी। आजकल महिलाएं पुरूषों से कन्धा से कन्धा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है, जो गर्व की बात है। सदस्या ने कहा कि विभिन्न सेवायें जैसे-1090 (वूमेन पॉवर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइल), 112 (पुलिस आपतकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) जनपयोगी हेल्पलाइन नम्बर आप लोगों के कल्याण हेतु चलायी जा रही है, जिन पर अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकती हैं इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल भी लगाये गए, जिसका सदस्या ने अवलोकन भी किया तथा वंचित महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित भी किया। अन्त में मा0 सदस्या ने गांव के महिलाओं एवं आमजन को बाल विवाह न कराने हेतु शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रेया, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, खण्ड विकास अधिकारी सिरसिया, ग्राम प्रधान सहित गांव की बालिकाएं व महिलाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here