
सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के ग्राम मुकुंदपुर में गन्ना फसल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गन्ने की बढ़वार, फसल की स्थिति, पौधों की संख्या और खेत की सामान्य स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण टीम ने गन्ने में होने वाले प्रमुख रोग और कीटों जैसे पाइरिला, टॉप बोरर/तना बेधक और लाल सड़न की स्थिति भी जांची। किसानों को समय पर निगरानी रखने और जरूरी उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया। फसल की बढ़वार और स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया। किसानों को सलाह दी गई कि वे खेत में सही नमी बनाए रखें, बेवजह पानी जमा न होने दें और समय-समय पर रोग व कीटों की निगरानी करते रहें। इस निरीक्षण में श्री अजीत राय (आरएच) और श्री संदीप सिंह (डीवाई सीएम) मौजूद थे। यह निरीक्षण ग्राम मुकुंदपुर में श्री हुंदरी प्रसाद और बलदेव के खेत में बलरामपुर चीनी मिल्स, यूनिट रोजागांव के गन्ना विभाग ने किया।
































