Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में तीन गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त:स्कूल जाने वाले...

श्रावस्ती में तीन गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त:स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

0
10


श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड अंतर्गत कोलाभार मजगांव न्याय पंचायत में एक मुख्य संपर्क मार्ग कई सालों से खराब पड़ा है। यह रास्ता कोडारी दीगर रामपुर कटेल से सेमगढ़ को जोड़ता है। यह संपर्क मार्ग तीन गांवों को जोड़ते हुए सेमगढ़ चौराहे तक जाता है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खराब रास्ते की वजह से बच्चों के साथ आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय ग्रामीण नन्हे अली, राम सुहावन, जानकी प्रसाद और जितेंद्र सहित कई लोगों ने इस रास्ते की खराब हालत के बारे में ग्राम प्रधान ईमानदार उर्फ तालिब को बताया था। प्रधान ने आश्वासन दिया था कि वे कुछ दिनों में रास्ते को ठीक करवा देंगे। हालांकि, एक महीना बीत जाने के बाद भी प्रधान ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे निराश होकर स्थानीय ग्रामीणों ने अब श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से खराब रास्ते को ठीक करवाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here