Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में सड़क पर जलभराव होगा कम:गड्ढों में रोड़े डाले जाएंगे और...

श्रावस्ती में सड़क पर जलभराव होगा कम:गड्ढों में रोड़े डाले जाएंगे और नाले में भी थोड़ी-थोड़ी दूर पर होंगे होल

0
4


श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने सड़क पर जलभराव की समस्या की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम बीते बुधवार मौके पर पहुंची। बैरियर चौराहा से कथरा माफी को जोड़ने वाले रास्ते पर गहरे गड्ढे होने से बारिश का पानी भर रहा है। कीचड़ और पानी भरने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों को दिक्कत हो रही है। विभाग ने बृहस्पतिवार को 3:00 बजे बताया कि जल्द ही समस्या से निजात दिलाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीरगंज से कथरा और जमुनहा ब्लॉक को जोड़ने वाले इस रास्ते पर हर साल बारिश में पानी भर जाता है। कई जगहों पर गड्ढों में घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे का डर बना रहता है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केपी मिश्रा अपनी टीम के साथ बीरगंज बाजार पहुंचे। उन्होंने जलभराव की समस्या का जायजा लिया। जांच में पता चला कि पानी निकालने के लिए बना नाला सड़क से ऊंचा है। इसी वजह से बारिश का और घरों से निकलने वाला पानी नाले में नहीं जा पा रहा है, जिससे सड़क पर पानी भर रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही नाले में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छेद कराए जाएंगे, ताकि पानी निकल सके। सड़क के गड्ढों में रोड़े डालने का भी इंतजाम किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से निकलने वाले पानी को नाले तक पहुंचाने की सही व्यवस्था करने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here