Home उत्तर प्रदेश Sonauli Border News | Nepal Custom Pressure & Traffic Jam Updates

Sonauli Border News | Nepal Custom Pressure & Traffic Jam Updates

0
6

कृष्ण गुप्ता | (नौतनवाॅ), महराजगंज54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनौली सीमा पर 11 किमी लंबी वाहनों की कतार लगी। - Dainik Bhaskar

सोनौली सीमा पर 11 किमी लंबी वाहनों की कतार लगी।

सोनौली सीमा पर गुरुवार को मालवाहक वाहनों की करीब 11 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। नेपाल कस्टम कार्यालय पर बढ़ते दबाव और पार्किंग में पानी भरने से ट्रकों की निकासी धीमी हो गई, जिससे यह स्थिति बनी। लंबी कतार के कारण ड्राइवरों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

यातायात व्यवस्था को ठीक रखने और लाइन में कटिंग रोकने के लिए सोनौली और नौतनवा पुलिस ने मिलकर खास इंतजाम किए हैं। महुअवा मोड़, कुंसेरवा बाईपास, पहुनी पेट्रोल पंप, एसएसबी रोड और बनैलिया मंदिर के पास दो-दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा, जाम न लगे इसके लिए पांच और पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। नेपाल कस्टम कार्यालय के प्रमुख हरिहर पौडेल ने बताया कि ज्यादा वाहन होने और पार्किंग में पानी भरने की वजह से ट्रकों को निकलने में देरी हो रही है।

क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने साफ किया कि ट्रकों की लाइन में कटिंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here