
श्रावस्ती के विकासखंड सिरसिया की ग्राम सभा एकघरवा में स्थित राम-जानकी मंदिर (बाबा कुट्टी) पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जन्माष्टमी के आयोजन में रात 8 बजे से 12 बजे तक भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद रात 2 बजे तक कलाकारों द्वारा संगीतमय कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के आखिर में श्रद्धालुओं को फल, फूल और प्रसाद बांटा जाएगा। जन्माष्टमी के लिए मंदिर परिसर में खास तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।
































