Home उत्तर प्रदेश तपसी बाबा के स्थान पर सरकारी हैंडपंप खराब:अमोढ़ा के शेखपुरा गांव में...

तपसी बाबा के स्थान पर सरकारी हैंडपंप खराब:अमोढ़ा के शेखपुरा गांव में पानी के लिए भटक रहे भक्त, प्रधान को दी सूचना

0
4


अमोढ़ा के शेखपुरा गांव में तपसी बाबा के स्थान पर लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो गया है। इससे यहां पूजा के लिए आने वाली महिलाओं और भक्तों को पानी की दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन सुबह-शाम करीब दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं और भक्त तपसी बाबा के स्थान पर पूजा करने आते हैं। हैंडपंप खराब होने से उन्हें पूजा के लिए पानी आसपास के घरों या दूर से लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने की जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी है। ग्रामीण दीपक शर्मा, अर्जुन पंडित, मुकेश शर्मा, महेश और रामबाबू समेत अन्य लोगों ने मांग की है कि तपसी बाबा के स्थान पर लगे सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भक्तों को पानी की परेशानी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here