Home उत्तर प्रदेश घुघली थाना परिसर में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव:विद्युत झालरों और...

घुघली थाना परिसर में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव:विद्युत झालरों और झांकियों से जगमगाया प्रांगण

0
0


भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ पर घुघली थाना परिसर भक्ति और उल्लास से भरा नजर आया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने थाना परिसर को बहुत आकर्षक रूप से सजाया था। जन्माष्टमी के इस खास मौके पर पूरे थाना प्रांगण और मुख्य द्वार को रंगीन बिजली की झालरों, गुब्बारों, ताजे फूलों और गेंदे की मालाओं से सजाया गया। दूधिया रोशनी से नहाया थाना परिसर इलाके के लोगों और दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप (लड्डू गोपाल) की भव्य झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ पूरे विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। आधी रात जैसे ही भगवान का जन्म हुआ, पूरा परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। आरती के बाद मौजूद पुलिसकर्मियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को फलाहार और प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि त्योहार हमारे समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस परिवार का यह लगातार प्रयास रहता है कि वह अपने कठिन कर्तव्यों का पालन करने के साथ-साथ सभी धार्मिक और सामाजिक पर्वों को पूरी पवित्रता और उल्लास के साथ मनाए। इस भव्य आयोजन के दौरान थाने के सभी उपनिरीक्षक, आरक्षी, महिला पुलिसकर्मी और थाना स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here