Home उत्तर प्रदेश मनवरिया दीवान में रास्ते के विवाद में मां-बेटी को पीटा:घर में घुसकर...

मनवरिया दीवान में रास्ते के विवाद में मां-बेटी को पीटा:घर में घुसकर की पिटाई, कोर्ट के आदेश पर 8 पर केस दर्ज

0
4


श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के मनवरिया दीवान गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की गई है। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनवरिया दीवान गांव की रहने वाली 44 साल की फहीना पत्नी अब्दुल अजीज ने कोर्ट में एक आवेदन दिया था। इसमें उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को दिन में करीब 11 बजे गांव के ही फिरोज उर्फ सैलून पुत्र दोस्त मोहम्मद, कैसरजहां पत्नी हासिम, शबनम पुत्री हासिम, सना पुत्री हासिम, किताबुल पत्नी छोटकऊ, छोटकऊ पुत्र हसन मोहम्मद, जाकिरा पत्नी फिरोज उर्फ सैलून और हासिम पुत्र दोस्त मोहम्मद उनके घर में घुस गए। फहीना का आरोप है कि ये सभी रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें लाठी-डंडे, लात-घूंसे और थप्पड़ से पीटा। उन्होंने घर का सामान भी तोड़ दिया। शोर सुनकर फहीना की नाबालिग बेटी कुलसुम बचाने आई तो उसे भी पीटा गया। इस मारपीट में मां-बेटी दोनों को चोटें आईं। घटना के समय फहीना के पति रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने उसी दिन थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही मेडिकल कराया। इसके बाद उन्होंने खुद जिला अस्पताल भिनगा में अपना मेडिकल कराया। फहीना ने बताया कि आरोपी उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। एसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने कोर्ट में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत आवेदन दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राज किशोर वर्मा को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here