
महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द ही सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है। पुरानी मशीन खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से मरीजों को जांच कराने में दिक्कत हो रही थी। सीटी स्कैन इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि पुरानी मशीन 11 अगस्त से खराब थी। इस वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों की सीटी स्कैन जांच नहीं हो पा रही थी। गंभीर मरीजों और जरूरतमंद लोगों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि नई मशीन को लगाने और जरूरी तकनीकी काम तेजी से चल रहा है। यह काम पूरा होने के बाद 10 सितंबर से सीटी स्कैन जांच फिर से शुरू होने की उम्मीद है। नई मशीन से मरीजों को समय पर जांच और रिपोर्ट मिलेगी, जिससे उनके इलाज में आसानी होगी।
































