Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजी झांकियां:फूलों-रोशनी से सजे मंदिर, बाजारों...

श्रावस्ती में जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजी झांकियां:फूलों-रोशनी से सजे मंदिर, बाजारों में बाल गोपाल की पोशाक और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी

0
2


श्रावस्ती में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे जिले में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। भिनगा, इकौना, जमुनहा, गिलौला और सिरसिया समेत ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिरों को फूलों, गुब्बारों, रंग-बिरंगी रोशनी और झंडों से सजाया गया है। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां भी सजाई गई हैं। रात 12 बजे के बाद भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण होगा। बाजारों में दिनभर रही रौनक जन्माष्टमी को लेकर जिले के बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। मिठाई की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। घरों में भी लोगों ने साफ-सफाई के बाद लड्डू गोपाल के लिए विशेष झूले और पूजा स्थल सजाए। पुलिस लाइन और थानों में भी आयोजन जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस लाइन में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई है। यहां रात में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आधी रात के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। कुछ स्थानों पर भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। आधी रात को होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात में हुआ था। इसी मान्यता के चलते श्रद्धालु व्रत रखकर रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाते हैं। जन्म के समय शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। उन्हें माखन-मिश्री, फल और मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आरती कर श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिरों में गूंजेंगे जयकारे आधी रात को श्रीकृष्ण जन्म के साथ मंदिरों में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंजेंगे। शंख और घंटियों की आवाज के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इससे मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here