Home उत्तर प्रदेश स्वागत समारोह में कई लोगों के रुपये और मोबाइल चोरी:फुटहिया में पूर्व...

स्वागत समारोह में कई लोगों के रुपये और मोबाइल चोरी:फुटहिया में पूर्व सांसद के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हुआ था कार्यक्रम

0
0


भाजपा के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद फुटहिया में उनके पहले आगमन पर एक स्वागत समारोह रखा गया था। इस कार्यक्रम में जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाया और कई लोगों के रुपये और मोबाइल फोन चुरा लिए। नगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाक्षेत्र के चौबाह निवासी सुनील यादव ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को फुटहिया में हरीश द्विवेदी के स्वागत का कार्यक्रम था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनकी जेब से 2000 रुपये चुरा लिए। इन रुपयों में पांच-पांच सौ के दो नोट और सौ-सौ के दस नोट थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब आठ बजे सुनील ने अपनी जेब देखी तो रुपये गायब थे। सुनील यादव के साथ ही विवेकानंद शुक्ला, रामपाल सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह, लालजी त्रिपाठी और रोहित त्रिपाठी समेत दो अन्य लोगों के मोबाइल फोन भी भीड़ में चोरी हो गए। सुनील यादव ने 2 सितंबर को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। नगर थाना प्रभारी रामप्रसाद यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here