Home उत्तर प्रदेश जरवा कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई:श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ...

जरवा कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई:श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ क्षेत्रीय लोगों ने लिया हिस्सा, देर रात तक चला कीर्तन

0
8


थाना कोतवाली जरवा के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर कोतवाली परिसर को खूबसूरती से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विधि-विधान से पूजा कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर एक खास कीर्तन रखा गया। कीर्तन मंडली ने भक्ति गीत और भजन गाए, जिससे पूरा कोतवाली परिसर भक्ति में डूब गया। क्षेत्रीय लोगों ने कीर्तन का आनंद लिया और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों में शामिल हुए। कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। देर रात तक पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक जीउत यादव, 9वीं वाहिनी एसएसबी बलरामपुर के सीमा कोयलाबास से इंस्पेक्टर रम्पा, अनंत मैक, व एसएसबी के अन्य जवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालापुर व हालौरा ग्राम प्रधान इंद्रजीत साहू, महाराणा प्रताप सिंह जनजातीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल, राम कुमार पाठक, आमिर खान, आदेश सिंह पिंटू, एडवोकेट अमित सिंह सोनू सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here