सुरेन्द्र कुमार प्रजापति | छपिया(महाराजगंज सदर)10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।
लक्ष्मीपुर खास, गंगराई सिसवा मुंशी, छपिया, बेलवा बुजुर्ग और बिशुनपुर खुर्द समेत कई गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गांवों में जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाई गईं और भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे रहे। मंदिरों और पूजा स्थलों को सुंदर ढंग से सजाया गया था। यहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शाम होते ही विभिन्न गांवों में झांकियां निकाली गईं। ग्रामीणों ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच झांकी को पूरे गांव में घुमाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा और कृष्ण के कपड़े पहनाए गए थे।
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों और युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

































