Home उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे:बस्ती साउघाट के विभिन्न क्षेत्रों में...

जिला पंचायत अध्यक्ष जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे:बस्ती साउघाट के विभिन्न क्षेत्रों में हुए आयोजन में लिया हिस्सा, भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया

0
2


बस्ती साउघाट के विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कई कार्यक्रम हुए। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संजय चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी परिवारों पर भगवान की कृपा बनी रहने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश हमें हमेशा धर्म, सत्य, कर्तव्य और जनकल्याण के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here