Home उत्तर प्रदेश बस्ती में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:पांच मासूम बच्चों की...

बस्ती में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:पांच मासूम बच्चों की मां ने तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

0
0


बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला अपने पीछे पांच मासूम बच्चे छोड़ गई है, जिससे परिवार में दुख का माहौल है। यह घटना लालगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव की है। जानकारी के अनुसार, श्यामकली पत्नी संजय गौतम ने 4 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। श्यामकली के ससुर राजेंद्र उन्हें इलाज के लिए बस्ती सदर अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कैली अस्पताल, बस्ती रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान श्यामकली की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब छह बजे शव को घर लाया गया। लगभग एक घंटे बाद लालगंज पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। श्यामकली अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें राज गौतम (12), सिद्धार्थ गौतम (10), संघमित्रा (6), अंबिका (2) और छह माह की आरुषि शामिल हैं। बताया गया है कि संजय अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here