Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर चौराहे पर 30 मिनट की बारिश से जलभराव:राहगीरों और दुकानदारों को...

मल्हीपुर चौराहे पर 30 मिनट की बारिश से जलभराव:राहगीरों और दुकानदारों को हुई परेशानी,

0
10


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में करीब 30 मिनट तक हुई तेज बारिश से लोगों को परेशानी हुई। तेज बारिश के चलते मल्हीपुर चौराहे पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत हुई। बारिश के दौरान बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकानों में रखे सामान को सुरक्षित रखने लगे। कई दुकानदार अपनी दुकानों को तिरपाल से ढकते दिखे। वहीं, ठेला लगाने वाले लोग भी अपने ठेलों को सुरक्षित जगहों पर ले जाते दिखे। तेज बारिश के कारण बाजार में कुछ समय के लिए आना-जाना भी कम हो गया। जलभराव से पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों सरोज आदित्य,सैफ आदि ने बताया कि बारिश के बाद चौराहे पर पानी जमा होने से हर बार समस्या होती है। लोगों ने पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here