Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत में बिजली व्यवस्था ठप, लोग परेशान:सरकार के आदेश की अनदेखी, रात...

विक्रमजोत में बिजली व्यवस्था ठप, लोग परेशान:सरकार के आदेश की अनदेखी, रात में हो रही परेशानी

0
4


विक्रमजोत बस्ती में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। यहां मनमाने तरीके से बिजली सप्लाई की जा रही है, जिसका कोई तय शेड्यूल नहीं है। लोगों को नहीं पता होता कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी। बिजली विभाग की इस मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं और उनमें काफी गुस्सा है। जानकारी के मुताबिक, विक्रमजोत के 33/11 बिजली उपकेंद्र से इलाके में सप्लाई होती है। हालांकि, यहां बिजली सप्लाई का कोई तय शेड्यूल नहीं है, जबकि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारी सरकार के इन निर्देशों को नहीं मान रहे हैं। उपकेंद्र से आए दिन बिजली सप्लाई ठप रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि आए दिन कभी 33 हजार की लाइन खराब रहती है, तो कभी 11 हजार में फॉल्ट आ जाता है। कभी-कभी लोकल फॉल्ट के कारण भी बिजली बंद रहती है। इसका खामियाजा इलाके के लोगों को भुगतना पड़ता है। यह समस्या ज्यादातर रात में होती है, जब कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। रात में बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार था। इलाके के कई मंदिरों और कुछ घरों में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई, लेकिन बिजली की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। इसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजेश कुमार पांडेय, मनीष यादव, अमित सिंह, अभिनव पांडेय, सूर्यभान पांडेय, अमित यादव, आकाश, मोहनलाल, प्रदीप अग्रहरि, ध्रुव, शिवपूजन यादव, पतिराम यादव, वकील सिंह और चिंता राम वर्मा समेत कई लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया है। उन्होंने इस परेशानी से छुटकारा दिलाने की मांग की है। इस बारे में विक्रमजोत के एसडीओ से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here