जनगणना 2027 की तारीखों का एलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी गणना; यूपी समेत चुनावी राज्यों में फिलहाल छूट

0
2

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में जनगणना 2027 का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी तक कराया जाएगा। हालांकि, चुनाव वाले राज्यों और बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों को इस कार्यक्रम से अलग रखा गया है।

भारत के जनगणना आयुक्त ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि एक मार्च 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है।

भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मणिपुर (अगली घोषणा तक), गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में निर्धारित अवधि के दौरान जनगणना कराई जाएगी।

जनगणना का पुनरीक्षण चरण एक मार्च से पांच मार्च 2027 तक चलेगा। इसके अलावा, लोगों को स्व-गणना यानी खुद अपनी जानकारी दर्ज कराने का विकल्प भी दिया जाएगा। यह सुविधा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here