बस्ती जिले के पत्रकार विनोद पाल मोटरसाइकिल से करीब 2500 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंचे। 5 नवंबर 2026 को उन्होंने अंधेरी स्थित अभिनेता सोनू सूद के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। हर्रैया थाना क्षेत्र के जुमनहा खुर्द गांव के रहने वाले विनोद ने 29 अक्टूबर 2026 को बस्ती से यात्रा शुरू की थी। खराब मौसम के कारण उन्हें एक दिन लखनऊ में रुकना पड़ा। इसके बाद वे कानपुर, झांसी, जबलपुर, नागपुर और नासिक होते हुए मुंबई पहुंचे। विनोद ने बताया कि वे कोरोना काल में सोनू सूद के जनहित कार्यों से प्रभावित हुए थे। उस दौरान सूद ने देशवासियों और जरूरतमंदों की मदद की थी। विनोद ने कहा कि वे अभिनेता का मनोबल बढ़ाने के लिए मुंबई गए। विनोद के मुताबिक, सोनू सूद ने बस्ती से मुंबई तक मोटरसाइकिल से अकेले सफर करने के लिए उनकी सराहना की। मुंबई जाने से पहले विनोद अयोध्या गए थे। वे अपने साथ वहां का प्रसाद और गंगाजल लेकर पहुंचे। सोनू सूद ने उन्हें गमछा पहनाया और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
बस्ती के पत्रकार विनोद पाल मोटरसाइकिल से मुंबई पहुंचे:2500 किमी का सफर तय कर अभिनेता सोनू सूद से मिले
और पढ़ें
›
परतावल मंडी में करदाता और किसान सम्मानित:दीपोत्सव कार्यक्रम में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र
›
धनतेरस पर लक्ष्मणपुर बाजार में ग्राहक उमड़े:लक्ष्मणपुर बाजार में मालिक की बर्तन दुकान पर स्टील के ड्रम, टिफिन, कुकर और दूसरे सामान खरीदने पहुंचे लोग
›
धनतेरस पर श्यामदेउरवा में लक्ष्मी प्रतिमाओं के नेत्रपट खुले:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अनावरण, पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
