राजस्थान में पदक विजेता 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ खिलाड़ियों को बनाया जाएगा डीएसपी

0
0

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सरकार ने पदक विजेता 235 खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्तियां देने की मंजूरी दी है। इनमें 73 पैरा-खिलाड़ी शामिल हैं।

नौ खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया जाएगा, जबकि बाकी को विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती किया जाएगा। यह निर्णय मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समिति की सातवीं बैठक में लिया गया।

समिति ने सामान्य और पैरा-खिलाड़ियों से मिले 286 आवेदनों की समीक्षा की और 235 उम्मीदवारों की नियुक्ति के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

इन नियुक्तियों का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मानित करना है।

नियुक्तियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। श्रेणी ए के तहत नौ खिलाड़ियों को डीएसपी नियुक्त करने के लिए चुना गया है।

श्रेणी बी के तहत दो खिलाड़ियों को आबकारी विभाग में नियुक्त किया जाएगा। सबसे अधिक नियुक्तियां श्रेणी सी में हैं।

इसके तहत 224 खिलाड़ी विभिन्न सरकारी विभागों में शामिल होंगे। इन नियुक्तियों में लिपिक ग्रेड-दो, कांस्टेबल, आबकारी कांस्टेबल, आबकारी रक्षक और उप जेलर जैसे पद शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here