बस्ती के चौकड़ी टोल से पहले संकेतक बोर्ड गायब:नियम के मुताबिक 500 मीटर से 1 किमी पहले गति सीमा और लेन के बोर्ड लगने जरूरी

0
4

बस्ती के चौकड़ी टोल प्लाजा से पहले वाहन चालकों को सतर्क करने वाले चेतावनी और दिशा बताने वाले बोर्ड कई महीनों से गायब हैं। नियम के मुताबिक, टोल से 500 मीटर से 1 किमी पहले गति सीमा और लेन के संकेतक बोर्ड लगने जरूरी हैं।
इन बोर्डों से तेज रफ्तार वाहन चालक समय रहते गति कम कर सकते हैं और सही लेन में जा सकते हैं। चौकड़ी टोल के पास ये बोर्ड नहीं हैं।
तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक, बस और कार चालकों को टोल का पता नहीं चल पाता। इससे हादसे का खतरा रहता है।
यात्रियों का कहना है कि टोल वसूली में कोई कमी नहीं है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने, चौकड़ी टोल का मौके पर निरीक्षण कराने, तय जगहों पर नए संकेतक बोर्ड लगवाने और प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here