विश्व शौचालय दिवस पर विकासखंड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत शेखपुरा में महिलाओं ने सामुदायिक शौचालय परिसर की सफाई की। उन्होंने स्वच्छता की शपथ लेकर परिवार और गांव के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। महिलाओं ने शौचालय के नियमित इस्तेमाल, सफाई और रखरखाव में सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शौचालय महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा है। गांव में तैनात सफाईकर्मी सूरज ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का सपना तभी पूरा होगा, जब गांव का हर नागरिक स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाएगा।
BREAKING
NEWS

















