Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती विधायक ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान शुरू किया:19 नवंबर से...

श्रावस्ती विधायक ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान शुरू किया:19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा अभियान, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर खिलाएंगी दवा

0
1

श्रावस्ती में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू हुआ। भाजपा विधायक पंडित रामफेरन पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में खुद दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। सीएचसी अधीक्षक दीपक शुक्ला के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विधायक ने एल्बेंडाजोल की गोली ली। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को भी दवा खिलाई और अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए तय दवाएं लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ये दवाएं मुफ्त दे रहा है। उन्होंने पात्र लोगों से स्वास्थ्यकर्मियों के सामने दवा लेने की अपील की। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लोगों को डीईसी, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की दवाएं खिलाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवा लेने की निगरानी भी करेंगी। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जेपी गौतम, बाबू विनोद तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।