Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश नटवा में सड़क पर खाना बनाने से रास्ता घिरा:ग्रामीणों ने सड़क पर...

नटवा में सड़क पर खाना बनाने से रास्ता घिरा:ग्रामीणों ने सड़क पर सामान फैलाने का आरोप लगाया

0
5

ग्राम सभा नटवा में सड़क पर खाना बनाने और घरेलू सामान फैलाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रामजीत और लालू की मां पर सड़क पर खाना बनाने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क गांव के लोगों के आने-जाने का सार्वजनिक रास्ता है। वहां खाना बनाने से रास्ते का काफी हिस्सा घिर जाता है। बाइक, साइकिल और दूसरे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खाली करने के लिए कहने पर विवाद हो जाता है। उनका आरोप है कि समझाने के बाद भी सड़क से सामान नहीं हटाया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी गई थी। वे मौके पर पहुंचे और सड़क पर खाना न बनाने और सार्वजनिक रास्ता खाली रखने को कहा। इसके बाद भी समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने अधिकारियों और ग्राम पंचायत से सड़क खाली कराने और दोनों पक्षों को समझाकर विवाद खत्म कराने की मांग की है।