महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के छितौना गांव में बीती रात एक कार मकान में जा घुसी। टक्कर से मकान का अगला हिस्सा गिर गया। कार में सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग महराजगंज के मेघौली में रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे घर लौट रहे थे। छितौना मस्जिद के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अदालत यादव पुत्र बल्ली यादव के मकान में जा घुसी।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार मकान के अंदर फंसी थी। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। किसी को चोट नहीं आई।
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। शीतलापुर-रेंगहिया चौकी से दो पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे। ट्रैक्टर की मदद से कार को मकान से बाहर निकाला गया और चौकी ले जाया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाया है। कार किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुई, इसकी जांच की जा रही है।
छितौना में कार मकान में घुसी:टक्कर से मकान का अगला हिस्सा गिरा; कार सवार पांच लोग सुरक्षित, घर में कोई मौजूद नहीं था
BREAKING
NEWS

















