Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में 402 होमगार्ड जवानों का हेल्थ चेकअप होगा:CMO और जिला कमांडेंट...

महराजगंज में 402 होमगार्ड जवानों का हेल्थ चेकअप होगा:CMO और जिला कमांडेंट ने संयुक्त आदेश जारी किया; 12 से 16 अक्टूबर तक लगेगा 5 दिवसीय शिविर

महराजगंज में 402 होमगार्ड जवानों का हेल्थ चेकअप होगा:CMO और जिला कमांडेंट ने संयुक्त आदेश जारी किया; 12 से 16 अक्टूबर तक लगेगा 5 दिवसीय शिविर

महराजगंज में 402 होमगार्ड जवानों की फिटनेस जांचने के लिए प्रशासन ने आदेश जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी के नोटिस के बाद जिला कमांडेंट होमगार्ड ने यह आदेश दिया है। 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक पुलिस लाइन, महराजगंज में 5 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेगा। यह शिविर रोज सुबह 8 बजे से शुरू होगा। ड्यूटी पर असर न पड़े, इसके लिए जवानों को कंपनी और ब्लॉक के हिसाब से अलग-अलग बैच में बांटा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए दो विशेष मेडिकल टीमें बनाई हैं। जिला कमांडेंट ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी जवान अपनी तय तारीख पर पुलिस लाइन में जरूर मौजूद रहें। बिना मेडिकल वजह गैरहाजिर रहने वालों पर विभाग कार्रवाई करेगा। जो जवान स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराएंगे, उनकी सूची उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। CMO डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इसका मकसद जवानों की क्षमता और फिटनेस सुधारना है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat