Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Nawabganj Durga Puja 2026 | Idol Installation Preparations in Bahraich

Nawabganj Durga Puja 2026 | Idol Installation Preparations in Bahraich

Nawabganj Durga Puja 2026 | Idol Installation Preparations in Bahraich

सुषमा पांडेय | मीरजापुर तिलक(नानपारा), बहराइच11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवाबगंज, बहराइच में दुर्गा पूजा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। कारीगरों ने प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

पूजा पंडालों को बांस, कपड़े, बोरे और लाइटों से सजाया गया है। मूर्तिकार दिन-रात मूर्तियों को बनाने में लगे रहे। इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रही है।

नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के मंगली नाथ शिव मंदिर परिसर, अवधूत गांव, अंटहवा और नंदा गांव समेत कुल 85 जगहों पर दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। श्रद्धालु बाजारों में माता की चुनरी और श्रृंगार सामग्री खरीद रहे हैं।

जलालपुर, बरवलिया चौराहा और कालेपुरवा जैसे इलाकों में भी कारीगर दुर्गा मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। नवाबगंज दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की देखरेख में महोत्सव की तैयारियां पूरी की गई हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat