बस्ती में दशहरा पर्व की सुरक्षा, यातायात और मूर्ति विसर्जन व्यवस्था का जायजा लेने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कोतवाली, पुरानी बस्ती क्षेत्र व अमहट घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रामलीला स्थलों, पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, बिजली, साफ-सफाई और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता परखी। स्थानीय पुलिस व संबंधित विभागों से तैयारियों की जानकारी ली। अमहट घाट पर डीएम-एसपी ने मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंच मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा घेरा, अस्थायी बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। जल सुरक्षा के इंतजामों की भी जानकारी ली। विसर्जन के समय पर्याप्त पुलिस बल, जल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सतर्क रहने को कहा। जिलाधिकारी ने पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा-यातायात के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की रामलीला समितियों, व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। विसर्जन के बाद घाट की सफाई के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी यातायात, कोतवाली, पुरानी बस्ती व लालगंज के प्रभारी निरीक्षक, पीआरओ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Payagpur Khajuri News | 11kV Power Line Hazard DM Complaint › घुघली में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:मांगों को लेकर जताया विरोध, समाधान दिवस पर आए 5 मामले › यूपी:छात्रों को ‘गटर जेनरेशन’ कहने का मामला, कंगना रणौत पर 14 को सुनवाई – Kangana Ranaut Case: Revision Hearing Scheduled For October 14 › बस्ती में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप, 40 हजार रुपए लेने के बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























