Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बरेली में हादसा:डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार फोटोग्राफर की मौत, महिला...

बरेली में हादसा:डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार फोटोग्राफर की मौत, महिला मित्र गंभीर रूप से घायल – Photographer Killed After Being Hit By A Dumper Female Friend Critically Injured In Bareilly

loader

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिलवा पुल के पास डंपर की टक्कर से 24 वर्षीय फोटोग्राफर इरफान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका एक हाथ कटने की सूचना है।


पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हुई। इरफान अपनी स्कूटी पर महिला मित्र के साथ जा रहा था, तभी डंपर से भिड़ंत हो गई। इरफान भोजीपुरा क्षेत्र के गांव आटा पट्टी सोमाली का निवासी था। वह शुक्रवार शाम अपनी मां हाजरा को वीडियोग्राफी के काम से बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। इरफान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। उसकी भी तलाश की जा रही है। 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat