Home उत्तर प्रदेश लालगंज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत:बैसिया चौराहे पर हुआ हादसा,...

लालगंज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत:बैसिया चौराहे पर हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

0
3


लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार सोनकर (पुत्र देवराज, निवासी कलवारी मुस्तकाम, थाना कलवारी, जनपद बस्ती) के रूप में हुई है। सुनील अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से जा घुसी। हादसे के बाद सुनील को तुरंत सीएचसी बनहरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लालगंज एसओ दिनेश चंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और हालात संभाले। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here