Home उत्तर प्रदेश उतरौला में लगा संपूर्ण समाधान दिवस:एडीएम ने सुनीं शिकायतें, 30 में से...

उतरौला में लगा संपूर्ण समाधान दिवस:एडीएम ने सुनीं शिकायतें, 30 में से 3 मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

0
2


बलरामपुर के उतरौला तहसील में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीएम संदीप केला ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। एडीएम ने निर्देश दिए कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्या का समाधान करे। टीम को दोनों पक्षों को संतुष्ट करने की कोशिश करनी चाहिए। सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और मौके पर जाकर उनका समाधान कराया जाए। जिन शिकायतों का निपटारा बड़े अधिकारियों के स्तर पर होना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को भेजा जाए। समाधान दिवस में कुल 30 मामले आए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें अधिकारियों द्वारा दाखिल खारिज न होने पर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र शरण शाह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप यादव, नायब तहसीलदार विश्वजीत त्रिपाठी, राजस्व कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here