Home उत्तर प्रदेश कतर्नियाघाट में गिद्ध दिवस पर बच्चों ने बनाई आकृति:पेंटिंग से दिया संरक्षण...

कतर्नियाघाट में गिद्ध दिवस पर बच्चों ने बनाई आकृति:पेंटिंग से दिया संरक्षण का संदेश, पर्यावरण के लिए गिद्धों का महत्व बताया

0
2


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की कतर्नियाघाट रेंज में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में किया गया था। इस दौरान स्कूली बच्चों के लिए चार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें गिद्ध और प्रकृति पेंटिंग प्रतियोगिता, पेपर फोल्डिंग और पेपर कटिंग प्रतियोगिता, एरियल वल्चर फॉर्मेशन और नेचर वॉक शामिल थे। बच्चों ने सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया। एरियल वल्चर फॉर्मेशन में बच्चों ने मैदान में गिद्ध की विशाल आकृति बनाकर सबका ध्यान खींचा। पेंटिंग के जरिए बच्चों ने गिद्धों के महत्व को भी दिखाया। रेंजर आशीष गौड़ ने छात्रों को बताया कि गिद्ध हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी हैं। वे मृत जीवों को खाकर पर्यावरण को साफ रखते हैं, इसलिए उन्हें प्रकृति का सफाईकर्मी कहा जाता है। अधिकारियों ने गिद्धों की घटती आबादी के कारणों जैसे दवाओं का गलत असर और भोजन की कमी के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों को यह भी बताया गया कि अगली पीढ़ी किस तरह गिद्धों का संरक्षण कर सकती है। इस मौके पर रेंज के अधिकारी, कॉलेज के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here