Home उत्तर प्रदेश बस्ती में प्रधानाचार्य परिषद ने मनाया शिक्षक दिवस:विधायक रहे मुख्य अतिथि, शिक्षा...

बस्ती में प्रधानाचार्य परिषद ने मनाया शिक्षक दिवस:विधायक रहे मुख्य अतिथि, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले सम्मानित

0
6


बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माला पहनाकर की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कविन्द्र चौधरी (अतुल) मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुरुओं की भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. राम नरेश सिंह (मंतुल) ने भी अपनी बात रखी। जिला विद्यालय निरीक्षक (बस्ती), नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी और लखनऊ के जे.ई. संदीप कुमार खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. आर.जी. सिंह, डॉ. बी.के. वर्मा, डॉ. के.पी. मिश्रा, गिरजेश श्रीवास्तव और रणबहादुर सिंह को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, अध्यक्ष शिव पूजन मिश्र, महामंत्री हरी राम चंचल और कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की देखरेख में हुआ। बीटीआरसी स्कूल के प्रबंधक विष्णु देव वर्मा के साथ सूरज विश्वकर्मा, मुस्लिम खातून, मनोज भास्कर और सत्य नारायण मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षाविद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here